संक्षेप

मटन शामी कबाब एक बेहद स्वादिष्ट और नरम मुगलई स्नैक है, जिसे बारीक पिसे मटन, चने की दाल और खास मसालों के साथ तैयार किया जाता है। बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मुलायम ये कबाब हर बाइट में शानदार स्वाद देते हैं। चटनी, प्याज और नींबू के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है।

सामग्री

• मटन का कीमा २४o ग्राम
* घी ३ बड़े चम्मच
* शाही जीरा पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
* अदरक कटा हुआ१/२(आधा) इंच टुकड़ा
* लहसुन कटा हुआ२ कलियाँ
* सूखी लाल मिर्च टुकडे़ किये हुए२
* चने की दाल भिगोया हुआ १ बड़ा चमचा
* नमक स्वादानुसार
* अंडा १
* ताज़े पुदीने के पत्ते १/४(एक चौथ कप
* ताज़ा हरा धनिया १/४(एक चौथ कप
* तले हुए प्याज़ १/२(आधा) कप
* नींबु का रस २ छोटे चम्मच

प्रक्रिया

  • नौन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। इसमें शाही जीरा, अदरक, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, कीमा और निथारी हुई चने की दाल डालें । अच्छी तरह मिलालें और 2 मिनिट भूनें।
  • नमक डालें और मिला लें। मध्यम आँच पर ढककर सारा पानी सूख जाने तक पका लें। दाल भी पक जानी चाहिए। अंडे को एक कटोरे में तोड़े और फेंट लें। पुदीना, हरा धनिया और तले हुए प्याज़ एक ब्लैंडर के जार में डाल कर रखें। मटन के मिश्रण को आँच से हटा लें और ठंडा करें।
  • इसे ब्लैंडर के जार में डालें और पीसें। नींबु का रस भी डालें और पीस कर एक खुरखु्री पेस्ट बनालें। बचा हुआ घी नौन-स्टिक तवे पर गरम करें।