संक्षेप

नल्ली निहारी एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट मुगलई डिश है, जिसे मसालों में धीमी आंच पर पकाई गई नरम मटन नल्ली से तैयार किया जाता है। इसका गाढ़ा और खुशबूदार ग्रेवी स्वाद हर बाइट में लाजवाब एहसास देती है। रोटी, नान या कुलचे के साथ इसका मज़ा और भी बढ़ जाता है।

सामग्री

  • 2 कप मटन (लेग)
  • 5 छोटे चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • कटा और तला हुआ एक प्याज
  • 2 छोटी चम्मच जावित्री
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 बड़ी इलायची
  • 3 छोटी इलायची
  • एक छोटा चम्मच लौंग
  • एक छोटा चम्मच गरम मसाला
  • एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच घी
  • एक कप मटन स्टॉक
  • एक चम्मच बेसन
  • एक कप फेंटा हुआ दही
  • स्वादानुसार नमक

प्रक्रिया

  • बेसन में थोड़ा-सा पानी मिला घोल तैयार कर लें.
  • गैस पर एक भारी तले के बर्तन में मटन उबाल लें.
  • अब गैस पर एक पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें तेज पत्ता, जावित्री, लौंग, छोटी इलायची और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
  • इसके बाद पैन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं. फिर तले हुए प्याज डालें.
  • प्याज डालने के बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालें.
  • फिर इस पैन में उबला हुआ मटन डालकर चलाएं. अब इसमें मटन स्टॉक मिलाकर धीमी आंच पर मटन के नर्म होने तक पकने दें.
  • अब दही और बेसन का घोल डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
  • तैयार है नल्ली निहारी. हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में गर्मागर्म परोस