संक्षेप
दही चिकन एक स्वादिष्ट और हल्की खट्टी-क्रिमी ग्रेवी वाली डिश है, जो दही और मसालों से बनाई जाती है। इसमें चिकन को दही, अदरक-लहसुन और मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद रिच और सॉफ्ट हो जाता है।
यह डिश प्रोटीन से भरपूर होती है और खाने में मुलायम व हल्की खटास लिए होती है। इसे रोटी, नान या चावल के साथ परोसा जाता है।
सामग्री
- चिकन 500 ग्राम
- ताज़ा दही (फेंटा हुआ) 1 कप
- प्याज (बारीक कटा हुआ) 2 मध्यम
- अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च 2-3 (बीच से कटी हुई)
- हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला ½ छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच
- तेल/घी 3 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया गार्निश के लिए
प्रक्रिया
- मैरीनेशन (Chiciken Marination)
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो लें। एक बाउल में चिकन लें और उसमें दही, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए ढककर रख दें। - तड़का और मसाला
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा भूरा (Golden Brown) होने तक भूनें। - अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसे 1-2 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
- चिकन पकाएं आंच को धीमा करें और मैरीनेट किया हुआ चिकन कड़ाही में डालें।
- चिकन को लगातार 4-5 मिनट तक चलाएं ताकि दही फटे नहीं।
- अब इसे ढक दें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। चिकन अपने ही जूस और दही के पानी में पकेगा। (अगर जरूरत लगे तो आधा कप गुनगुना पानी डाल सकते हैं)।
- फिनिशिंग टच
जब चिकन नरम हो जाए और तेल मसाले से अलग होने लगे, तब इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। - इसे 2 मिनट तक और पकाएं और फिर ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें।







