संक्षेप

मटन कीमा मसाला एक मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसमें बारीक मटन कीमा को प्याज, टमाटर और खास देसी मसालों के साथ पकाया जाता है। इसका गाढ़ा और चटपटा स्वाद रोटी, पराठा या पाव के साथ बेहद लाजवाब लगता है। हर बाइट में मसालों और मटन का शानदार स्वाद मिलता है।

सामग्री

  • 250 ग्राम बारीक कटा मटन कीमा ( Mutton Keema )
  • एक बड़े आकार की बारीक़ कटी हुई प्याज ( Onion )
  • 8-10 लौंग ( Cloves )
  • दालचीनी के 2 टुकड़े ( Cinnamon )
  • 6 इलायची ( Cardemoms )
  • 10 ग्राम काजू ( Kesu nuts )
  • 40 ग्राम दही ( Curd )
  • 5-6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च ( Green Chillies )
  • कसूरी मेथी ( Dried Fenugreek Leaves )
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट ( Garlic and Ginger Paste )
  • नमक स्वाद अनुसार ( Salt )
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला ( Garam Masala )
  • ½ छोटा चम्मच मटन मसाला ( Mutton Masala )
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ( Red Chili Powder )
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर ( Coriander Powder )
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ( Turmeric Powder )
  • 2 बड़े चम्मच तेल ( Oil )

प्रक्रिया

  • सबसे पहले 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें, तेल गर्म हो तब तक साबुत मसलों का पाउडर बना लें, अब तेल में प्याज़ डालें और 5 मिनट तक भुने, 5 मिनट बाद प्याज़ सुनेहेरे भूरे रंग की हो राही है ।
  • अब मटन मेसे अतिरिक्त पानी निकाल कर तेल में मटन को डाल दें और 3-4 मिनट तक पकाएँ ।
  • अब उसमे हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट, सुखी कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मटन मसाला, गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसार और 40 ग्राम दही डालें ।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ फिर उसमे काजू डालें, अब यह तैयार है तो आंच को बंद कर दें, तो लीजिये मटन कीमा मसाला परोसने के लिए तैयार है ।