संक्षेप

पालक चिकन एक स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन है, जिसमें चिकन को पालक की प्यूरी, प्याज़, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। यह पौष्टिक, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है और रोटी, नान या चावल के साथ परोसा जाता है।

सामग्री

  • चिकन- 250 ग्राम ( बोनलेस और छोटे पीस में कटे)
  • पालक- 500 ग्राम (उबली)
  • अदरक और लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
  • प्याज- 2
  • दही- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3-4
  • हल्दीि पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • चीनी- चुटकीभर
  • नींबू रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादअनुसार
  • तेल- 2 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • तेज पत्ताड- 1
  • ताजी क्रीम- 1 चम्मच

प्रक्रिया


• सबसे पहले चिकन को नमक, नींबू और अदरक-लहसुन पेस्टक लगा कर 30 मिनट तक मैरीनेट कर दें।
• फिर पालक और हरी मिर्च का पेस्टद तैयार करें।
• इसके बाद प्याचज का भी पेस्‍ट तैयार करें।
• फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ताै डालें।
• फिर प्यापज पेस्टर डाल कर भूनें, फिर पालक पेस्टे डाल कर 5 मिनट भूनें। उसमें हल्दी पाउडर डाल कर मिक्सप करें।
• जब मसाला भुन जाए तब उसमें चिकन पीस डाल कर मिलाएं। इसे हल्कीत आंच पर 25 मिनट तक पकाएं। पैन को कवर करें और चिकन पीस को पकने दें।
• अब उसमें फेंटी हुई दही और चीनी डाल कर मिक्स करें। इसे 2 मिनट तक पकाएं।
• फिर नमक, धनिया पाउडर और धीरे से पानी डाल कर मिश्रण को उबालें।
• जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब आंच बंद कर दें और गाढी क्रीम से गार्निश कर के सर्व करें।